{"_id":"6a93365efcb2bb98b90bdc7e","slug":"water-level-of-tamsa-river-rises-bathing-banned-at-mau-mahadev-ghat-mau-news-c-295-1-svns1029-151143-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा नदी का बढ़ा जलस्तर, मऊ महादेव घाट पर स्नान पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा नदी का बढ़ा जलस्तर, मऊ महादेव घाट पर स्नान पर लगी रोक
विज्ञापन
नगर में तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने पर मऊ महादेव घाट पर बंद हुआ मोटरबोट का संचालन। संवाद
मऊ। लगातार हो रही बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर दो दिनों में अचानक से बढ़ गया। उफनती तमसा के बढ़ते जलस्तर ने तटीय इलाकों में खतरे की घंटी बजा दी है।
बृहस्पतिवार की मऊ महादेव घाट पर किशोर की डूबने से हुई मौत को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन ने मऊ के महादेव घाट पर स्नान पर रोक लगा दी गई है।
वहीं नदी के घाट वाले हिस्से में बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। ताकि दिन या रात में कोई भी श्रद्धालु और सैलानी नदी के हिस्से में न जा सके। इसके साथ ही सभी घाटों पर लोगों के स्नान करने पर भी सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
मऊ महादेव घाट पर बृहस्पतिवार को किशोर सुमित की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार की सुबह रेलवे पुल के पास से बरामद हुआ। नदी के बढ़े जलस्तर को गंभीरता से लेते हुए मऊ महादेव घाट पर बांस लगाकर घाट को बैरिकेड किया गया। साथ ही दिन और रात में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती भी की गई है।