फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water from two drains will be filtered and fall into Tamsa

Mau News: तमसा में फिल्टर होकर गिरेगा दो नालों का पानी

Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water from two drains will be filtered and fall into Tamsa
अब जल्द ही नगर के नालों का गंदा पानी नई तकनीक से फिल्टर होकर तमसा नदी में गिरेगा। पहले चरण में 32 लाख की लागत से नदी में गिरने वाले दो नालों पर फाइटोरेमेडिएशन तकनीक से शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे तमसा नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में 57 किलोमीटर लंबाई में प्रवाहित होने वाली तमसा नदी में भदेसरा से लेकर भीटी तक 16 नाले गिरते हैं। नगर क्षेत्र के नालाें से प्रतिदिन निकलने वाले गंदे पानी से तमसा नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पालिका प्रशासन की तरफ से कवायद तेज हो गई है। सबसे ज्यादा नाले का गंदा पानी नगर क्षेत्र के दो नालों से गिरता है। प्रथम चरण में नगर क्षेत्र के भदेसरा, बेलवाघाट पर गिरने वाले नाले पर 32 लाख रुपये की लागत से फाइटोरेमेडिएशन तकनीक से शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई तकनीक से तीन हौज का निर्माण होगा। तीनों हौज एक दूसरे से कनेक्ट होंगे। अंतिम हौज से गिरने वाला नाले का गंदा पानी फिल्टर होकर नदी में गिरेगा। इससे तमसा नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नई तकनीक को सभी नालों पर स्थापित करने की योजना है। नगर के नालों से होने वाले नुकसान पर काबू पाया जा सकेगा। गत तीन वर्षाें से पालिका की तरफ से नालों के गंदे पानी का बायोरेमिडिएशन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है फाइटोरेमेडिएशन तकनीक
इस तकनीकी से नालों में एक विशेष प्रकार के पौधे रोपित किए जाते हैं। ये पौधे अनवरत पानी में तैरते रहते हैं। पौधे नालों में पानी की सतह कम और अधिक होने पर पानी की ऊपरी सतह पर ही तैरते रहते हैं। इस दौरान निकासी वाले पानी की गंदगी को अवशोषित करते रहते हैं। इससे पानी में विलीन विषाक्त पदार्थों को अपने प्रयोग में लेकर प्राकृतिक तौर पर पानी की गंदगी को साफ कर देते हैं।

नगर क्षेत्र के भदेसरा, बेलवाघाट पर गिरने वाले नाले पर 32 लाख रुपये की लागत से फाइटोरेमेडिएशन तकनीक से शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन माह अंदर ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-मनोज कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed