{"_id":"67c40e742feda8832d0b624d","slug":"water-corporation-pipeline-damaged-water-getting-wasted-due-to-leakage-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : अव्यवस्था... जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लीकेज होने के कारण बर्बाद हो रहा पानी, मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : अव्यवस्था... जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लीकेज होने के कारण बर्बाद हो रहा पानी, मरम्मत की मांग
Sun, 02 Mar 2025 01:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:23 PM IST
सार
खुर्द गांव के शिव मंदिर के पास जल निगम का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी है लिहाजा इसे ठीक कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रास्ते में जलजमाव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत फरसरा खुर्द गांव स्थित शिव मंदिर के पास लगभग तीन महीने से जल निगम की इपलाइन में लीकेज है। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी बगल के खेत में भरने से बुआई भी प्रभावित हो गई है। इसकी शिकायत जलनिगम से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा ओवरहेड टैंक से 16 गांव 32 पुरवो फरसरा खुर्द, खरकौली, लालजी का पूरा, कुसुम्हा, फरसरा बुजुर्ग, पनइल आदि गांव को शुद्ध जल की सप्लाई होती है, लेकिन बीते तीन माह पूर्व फरसरा खुर्द गांव में हर घर नल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इस दौरान शिव मंदिर के पास पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे प्रतिदिन सुबह हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं, किसान विजय राय का सड़क किनारे स्थित खेत में पानी जमा हो रहा है। इससे खेत की बुआई भी प्रभावित हो गई है। वहीं, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में पानी पूरे प्रेशर से नहीं पहुंच रहा है। इसको लेकर कई बार जल निगम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अबतक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ग्रामीण पंकज, सुबाष, अरविंद, उमेश, चौथी, जोगेंद्र आदि ने आक्रोश जताते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की मांग की है।