फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Warning of agitation if theft in Ratanpura remains unsolved.

Mau News: रतनपुरा में चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Wed, 08 Jul 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if theft in Ratanpura remains unsolved.
सर्राफा सेवा समिति ने रतनपुरा क्षेत्र में हुई ज्वेलरी दुकान चोरी की घटना की कड़ी निंदा की है। समिति ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे की मांग की है। सोमवार की देर शाम इसको लेकर सहादतपुरा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में यह चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के सर्राफा व्यापारी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। सर्राफा व्यवसायी शैलेश वर्मा की दुकान में चोरी के 36 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रात में गश्त करने वाली पुलिस टीमों और पिकेट ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सर्राफ ने उच्च अधिकारियों से लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जवाबदेही तय करना आवश्यक है।

बैठक में समिति के संस्थापक निखिल वर्मा, जिलामहामंत्री कर्ण शांडिल्य, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा और नगर महामंत्री मनोज वर्मा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed