{"_id":"5fbc031e8ebc3e9ba96a851b","slug":"warm-clothing-business-started-growing-as-soon-as-winter-started-mau-news-vns55975278","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी शुरू होते ही बढ़ने लगा गर्म कपड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी शुरू होते ही बढ़ने लगा गर्म कपड़ों का कारोबार
विज्ञापन
मऊ। सर्दी शुरू होते ही गर्म कपड़ों का कारोबार बढ़ने लगा है। नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों की दुुकानें लगने लगी हैं। लॉकडाउन में कपड़ा कारोबार बेहद मंदा रहा। अब व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिख रही है। कंबल में एसी कंबल, जापानीज कंबल खूब बिक रहा है। जबकि महिलाओं में लेडीज कार्डिंगन ज्यादा बिक रहा है। युवा उलेन टी शर्ट पसंद कर रहे हैं।
शहर के सहादतपुरा, रौजा बाजार, जीवन राम छात्रवास परिसर, बिजली विभाग कार्यालय के समीप सहित घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में फुटपाथों पर कंबल सहित गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। मौसम बदलने से सर्दी का अहसास होने लगा है तो गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है।
दुुकानों में एसी कंबल 250 से 500 रुपया तक मिल रहा है। पोलो कंबल 100 रुपया से 350 रुपया तक बिक रहा है। जापानीज कंबल 500 से 3000 रुपया तक बिक रहे हैं। ग्राहक एसी कंबल की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी तो बिक्री भी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में महिलाओं में लेडिज कार्डिंगन की डिमांड है। कार्डिंगन स्वेटर 300 रुपया से 1000 रुपया तक बिक रहा है। ऊनी ब्लाउज 200 रुपया से 700 रुपया तक बिक रहा था। युवा उलेन टीशर्ट काफी पसंद करते दिखे। उलेन टी शर्ट 300 रुपया से 800 रुपया तक के रेट में उपलब्ध हैं। इसी क्रम में टोपियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बात करने पर कपड़ा व्यवसायी अजय कुमार चौरसिया का कहना था कि कोरोना काल में कारोबार मंदा रहा। अब सर्दी का मौसम शुरू होने से गर्म कपड़ों की बिक्री होने लगी है। कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। शहर में आजमगढ़ मोड़ से स्टेट बैंक के सामने तक अस्थाई कपड़ों की दुकानें सजने लगी। इस दौरान सीजन भर के लिए दुकानों को किराए पर लेकर कारोबारी एक से एक ठंडी से संबंधी कपड़ों को सजाए है। यही नहीं फूटपाथ पर भी गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी है।