फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting will be held for the heads of six blocks in the district

जनपद में छह ब्लाकों के प्रमुखों के लिए होगा मतदान

Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held for the heads of six blocks in the district
मऊ। जनपद के रानीपुर कोपागंज और घोसी ब्लॉकों के प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाने के बाद अब जनपद के शेष छह ब्लाकों के प्रमुख पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। प्रशासन की ओर से ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेम शंकर राय और भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रदीप राय उर्फ राजू राय के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां पर राजू राय और प्रेम शंकर राय के अलावा राजेश ने भी पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को राजेश ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिससे अब भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के बागी प्रत्याशी आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख के लिए कांग्रेस नेता राष्ट्रकुंवर सिंह की बहू भाजपा प्रत्याशी मीनू सिंह और सपा प्रत्याशी ऐश्वर्या यादव आमने सामने हैं। यहां से सुधा नामक एक प्रत्याशी ने शुक्रवार को पर्चा वापस ले लिया। रतनपुरा ब्लाक प्रमुख पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां से निर्दल प्रत्याशी गुड़िया गुप्ता के पर्चा वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता राजभर और निर्दल प्रत्याशी विभा यादव के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उधर मोहम्दाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लखनऊ में गैंग वार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी शिव बचन यादव उन्हें टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पर कुल 5 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रानू सिंह की सास शोभा सिंह और एक अन्य निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया। यहां से शिव बचन यादव का एक करीबी ,जिसके विरुद्ध पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया था। संभवत: अपनी गिरफ्तारी के डर से वह डमी प्रत्याशी पर्चा वापस लेने नहीं आ सका लेकिन व्यवहारिक रूप में यहां रानू सिंह और शिव बचन यादव के बीच मुकाबला है।
उधर परदहा ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार और निर्दल राजकुमार के बीच मुकाबला होना है। यहां से कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था लेकिन शुक्रवार को राजेश कुमार, किरण और किरण सहित प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब यहां भाजपा के अशोक कुमार और निर्दल राजकुमार मुकाबला है।

उधर बड़रांव ब्लॉक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी भाजपा प्रत्याशी बंदना राय और भाजपा की बागी प्रत्याशी पूजा मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। प्रशासन की ओर से इन सभी छह ब्लॉक मुख्यालयों पर शनिवार को मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भाजपा और सपा नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। उसी प्रकार दोहरीघाट और बड़रांव प्रमुख पद के लिए भाजपा के ही लोगों ने मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed