फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voters list of advocates released

अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी

Tue, 23 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Voters list of advocates released
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद तिवारी ने सोमवार को 992 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी करते हुए उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया। साथ ही मतदाता सूची पर 25 फरवरी तक आपत्ति मांगा है। इस संबंध में महामंत्री अरविंद तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूची में जिसका नाम पंजीयन संख्या गलत अंकित हो गई हो या किसी का नाम छूट गया हो वह अपनी आपत्ति 25 फरवरी तक महामंत्री कक्ष में लिखित रूप से दे सकते हैं । उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर उसे एल्डर कमेटी को सौंप दिया जाएगा। ताकि एल्डर कमेटी चुनाव संपन्न करा सके। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष शमशुल हसन, विनोद कुमार पांडेय, पूर्व महामंत्री प्रभुनाथ सिंह और पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

वही महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, लक्ष्मीकांत यादव, अजय कुमार सिंह , आनंद कुमार पांडेय और रूपेश कुमार पांडेय के चुनाव लडने की संभावना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव, साधारण उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह, राजेश यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किरन यादव, राहुल कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम तथा सहमंत्री पद पर अश्वनी कुमार पांडेय के चुनाव लड़ने की संभावना है। सभी संभावित प्रत्याशी चुनाव की आहट देखकर दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed