फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voters can submit the form even without documents.

Mau News: बिना दस्तावेज के भी फॉर्म जमा कर सकते हैं मतदाता

Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Voters can submit the form even without documents.
घोसी। स्थानीय तहसील के सभागार में बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण सूची (एसआईआर) को लेकर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
विज्ञापन

मतदाता बिना दस्तावेज के भी फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर ईआरओ द्वारा सत्यापन कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। यदि ईआरओ संतुष्ट पाए जाते हैं, तो संबंधित मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। दलों के प्रतिनिधियों को समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश जारी किया है। बिहार सहित कई राज्यों में करोड़ों मतदाताओं ने इस दौरान फॉर्म भरे हैं। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता रविंद्र उपाध्याय, सपा नेता खुर्शीद खान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed