फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vote yourself, inspire others too

खुद करें मतदान, दूसरों को भी प्रेरित करें

Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vote yourself, inspire others too
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट - फोटो : MAU
इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर गांव में वृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। लाउडस्पीकर के साथ रैली निकालकर नारे लगाए जा रहे थे कि- लोग तंत्र में भागीदारी।ये हैं सबकी जिम्मेदारी।। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो नारों के साथ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने कहा कि न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान गांव में जगह-जगह रुककर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।कहा गया कि न सिर्फ वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। प्रधान प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वा लें।इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्षिता तिवारी, ग्राम प्रधान रामावती देवी, राकेश सिंह, रजनीश,शत्रुधन सिंह, यशवंत सिंह,विजय यादव, रजनीश तिवारी,अजय सिंह,आर्दश कुमार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed