फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voices raised for the redressal of demands made by freedom fighters' families.

Mau News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की मांगों के निस्तारण के लिए उठी आवाज

Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Voices raised for the redressal of demands made by freedom fighters' families.
अपनी मांगों को लेकर जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के
मऊ। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन से मुलाकात कर 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अमर सेनानियों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी प्रमुख मांगों के त्वरित निस्तारण की अपील की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि भावी पीढ़ी को सेनानियों के योगदान से प्रेरणा देने के लिए उनके आवास के पास स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही सेनानी परिवारों को बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए कैशलेस आयुष्मान कार्ड जारी करने के साथ ही आश्रित आरक्षण की सीमा को दो पीढ़ियों से बढ़ाकर अगली पीढ़ियों पर भी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने डीएम से इन सभी मांगों पर विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र पांडेय, प्रदेश महामंत्री आनंद, दिनेश सिंह एडवोकेट और अनिल विश्वकर्मा आिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed