फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voice arose against holding Gplaen

मनरेगा में घपलाें के खिलाफ उठी आवाज

Tue, 18 Aug 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 18 Aug 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voice arose against holding Gplaen
गांवों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में घपले की जांच पूरी करने की मांग लेकर गांव बचाओ मोर्चा ने आवाज उठाई। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लंबित जांचों को पूरा कराने की मांग की। डीएम वैैैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर 25 अगस्त तक जांचें नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



गांव बचाओ मोर्चा के संरक्षक लोकतंत्र रक्षक सेनानी जगन्नाथ सिंह ने कहा कि जिले में कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां लाखों का गबन हुआ है। लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। बताया कि ग्राम पंचायत गरथौली में पहली जांच में 64,1855.40 का घपला सामने आया। जबकि दूसरी जांच में अधिकारी मिलकर गबन को शून्य दिखाया है।
विज्ञापन



 जिले के बगली पिजड़ा, रानीपुर ब्लाक के ब्राह्मणपुरा ,रतनपुरा ब्लाक के इटौरा गांव में कई मामलों की जांच अभी तक अधर में पड़ी हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि परदहां ब्लाक के बीडीओ द्वारा फर्जी बोलेरो से चलना दिखाकर स्पलेंडर बाइक के नंबर पर बीयरर चेक काटकर लाखों रुपए का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पदाधिकारियों ने जल संरक्षण योजना के तहत जिले में खोदे गए तालाबों की जांच कराई की मांग की। बाल गोविंद सिंह, रामबदन , लक्ष्मण सिंह, विनय भूषण सिंह, संतोष कमार, हरिकेश यादव, चन्द्रभान यादव, रामानंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed