फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vishunpurwa link road broken due to flood water pressure

Mau News: बाढ़ के पानी के दबाव से टूटा विशुनपुरवा संपर्क मार्ग

Wed, 24 Jul 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vishunpurwa link road broken due to flood water pressure
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बाढ़ के पानी के दबाव से मंगलवार को विशुनपुरवा संपर्क मार्ग टूट गया है। इसके चलते लोगों को आने जाने में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष बाढ़ में टूटे संपर्क मार्ग को ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदे से मरम्मत कराया था। अभी तक प्रशासन की तरफ से मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। देवारा क्षेत्र का दो किमी लंबा भगत पुरवा से बिशुन पुरवा प्रमुख मार्ग है। क्षेत्र का प्रमुख मार्ग होने के चलते दुबारी, भगत पुरवा, हरिलाल पुरवा, गोबरही, मोलनापुर, धूस, खैरा, लक्ष्मीपुर सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को उठानी पड़ रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो परसिया जयराम गिरि हाहा नाला रेगुलेटर पर 65.60 मीटर रहा। ग्रामीणों ने स्थायी पुलिया निर्माण और मार्ग ऊंचा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed