{"_id":"0140640a1a612345570b52e4fc41850d","slug":"vishal-anushka-and-roly-said-thank-you-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल, अनुष्का और रोली बोलीं, थैंक्यू डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल, अनुष्का और रोली बोलीं, थैंक्यू डाक्टर
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महासो रेलवे क्रासिंग पर चार दिसंबर को हुए रेल
विज्ञापन
हादसे के शिकार बच्चों में से शारदानारायण अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों को
शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ
हैं।
शनिवार को अस्पताल से तीनों बच्चों को पूरे अस्पताल परिवार ने दीर्घायु की कामना के साथ विदाई दी। इस दौरान विशाल, अनुष्का और रोली ने चिकित्सकों को थैंक्यू भी बोला। अस्पताल से बच्चों की छुट्टी मिलने के बाद
अभिभावकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। अभिभावकों ने भी पूरे अस्पताल स्टाफ को धन्यवाद दिया।
चार दिसंबर को महासो रेलवे क्रासिंग पर एक स्कूली मैजिक वैन की ट्रेन से टक्कर हो गई।
इसमें पहले दिन छह बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं चालक सहित आठ लोग घायल हो गए थे। घटना के चार दिन बाद खुशी नामक बालिका की वाराणसी में मौत हो गई।
घायल दो बच्चे अब भी वाराणसी के बीएचयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं, जबकि तीन घायल विशाल, अनुष्का एवं रोली का इलाज शारदानारायण में चल रहा था।
शनिवार को बच्चों को अस्पताल से छुट्टी के समय पूरा अस्पताल परिवार डा. संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, डा. एकिका सिंह सहित स्टाफ ने उन्हें शुभकामना दी।
तीनों बच्चों के दीर्घायु होने की कामना के साथ ही बच्चों ने भी चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। इस भावपूर्ण समय पर विशाल के पिता विनोद एवं उसका परिवार, रोली के पिता रामाश्रय एवं उसका परिवार एवं अनुष्का के पिता बबलू एवं उसके परिवार के सदस्यों की आंखें भर आईं।
इस दौरान चिकित्सक डा. संजय सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।