फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villages dug ponds dry, animals wandering the waters

गांवों खोदे गए तालाब सूखे, पानी को भटक रहे जीव-जंतु

Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Villages dug ponds dry, animals wandering the waters
मऊ। जल संचयन के लिए गांवों में खोदे गए तालाब सूखे पड़े हैं जिससे जीव जंतुओं को गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शारदा सहायक खंड 32 भी सूखी पड़ी है। खुरहट पंप कैनाल में सीमित क्षेत्र में पानी आ पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 684 ग्राम पंचायतें हैं। जल संचयन के लिए प्रत्येक गांवों में दो से तीन पोखरे खोदे गए हैं। नहरी क्षेत्रों में नहर से तालाबों में पानी भरने का निर्देश है लेकिन दोपरीघाट पंप कैनाल, शारदा सहायक खंड 32 तथा खुरहट पंप कैनाल मुख्य नहर तथा माइनरों के आसपास के तालाबों को भरवाया नहीं जा सका है। दोहरीघाट पंप कैनाल नहर चल रही है। शारदा सहायक खंड 32 सूखी पड़ी है। लघु डाल खुरहट पंप कैनाल का पानी कुछ ही क्षेत्र तक जाता है। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के महेंद्र यादव, जर्नादन सिंह, शिवबचन शर्मा का कहना था कि छह माह बीत गया शारदा सहायक खंड 32 में पानी ही नहीं छोड़ा गया। यह नहर किसानों के लिए अनुपयोगी साबित हो रही है।
विज्ञापन

कोट
दोहरीघाट पंप कैनाल नहर से तालाबों को भरा जा रहा है। 49 में से 32 तालाबों में पानी भरा जा चुका है। जल्द ही सभी तालाबों में पानी भर दिया जाएगा।- वीरेंद्र पासवान, अधिशासी अभियंता, दोहरीघाट पंप कैनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed