फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers turned away the electricity team

Mau News: पांच दिन से फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने पहुंची बिजली टीम को ग्रामीणों ने लौटाया

Wed, 18 Jun 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers turned away the electricity team
मधुबन तहसील के परसिया जयरामगिरी में ओवरलोड से आए दिन 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फूंक जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर गांव के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने आए बिजली कर्मचारियों को 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी मांग पूरी न होने पर उन्हें वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

बोले कि 30 दिन में छह से सात बार ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुका है, लेकिन विभाग केवल कागजों पर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य कर रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र कुमार प्रधान, शाहजहां बेगम, आजाद चौहान, विजयमल चौहान, शैलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, शांति, रामदर्शन ने बताया कि परसिया जयरामगिरी गांव में 150 से ज्यादा घर हैं। यहां लोड अधिक होने के बाद भी 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हालात यह है कि बीते पांच दिन से ट्रांसफाॅर्मर जला है, जिसे पांच दिन पहले ही लगाया गया था। बताया कि लगाने के समय ही लोड ज्यादा होने यहां ज्यादा क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की गई थी, लेकिन उनकी मांग अनसूनी करके यहां 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया। बताया कि मंगलवार को बिजली कर्मचारी फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने आए कर्मचारियों को इसी वहज से नाराज ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया।

अवर अभियंता अजीत श्रीवास्तव का कहना है कि ओवरलोड के चलते बार-बार जल जाता है, ऐसे में प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया गया है जल्द ट्रांसफाॅर्मर का लोड बढ़ाकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed