फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers stricken by road accidents

सड़क पर हो रहे जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Jul 2018 11:04 PM IST
mau
mau Updated Sun, 29 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers stricken by road accidents
जलनिकासी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : mau
कोपागंज ब्लाक के इंदारा ग्राम पंचायत का बुनकर बाहुल्य मुहल्ला करीमाबाद में आवागमन को लेकर नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह जमा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। जिम्मेदार अफसर जानकारी के बाद भी जनप्रतिनिधि इस समस्या से बेखबर है।
विज्ञापन


इंदारा के करीमाबाद मुहल्ले की जनसंख्या लगभग 2500 है। मुहल्ले में जाने के लिए इंदारा बाजार स्थित हनुमान मंदिर से एक जर्जर सड़क करीमाबाद होते हुए कसारा, बाबुपुर, मुहम्मदपुर, महुआर चकरा तक जाती है। जगह-जगह हुए गहरे गड्ढे और बजबजाती नालियों के कारण इस मुहल्ले में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में समाज सेवी वकील अहमद का कहना है कि शिकायतों के बाद भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे है। इससे मुहल्लेवासियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जरीना बानो का कहना है कि आए दिन स्कूली बच्चे व बुजुर्ग कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते है। जिसे लेकर गांववासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। सभी मुहल्लेवासियों ने सड़क में लगा पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। मुहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है। इस बाबत ग्राम प्रधान तारा देवी का कहना है सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed