फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protested by planting paddy in water-filled pits on the road

सड़क पर पानी भरे गड्ढों में धान रोपकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested by planting paddy in water-filled pits on the road
अमिला। अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर बुधवार को रविदास मंदिर के पास जर्जर सड़क पर बने गड्ढों में भरे बरसात के पानी में धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मार्ग को जल्द बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी विवेक राय ने कहा कि अमिला बोझी मार्ग के निर्माण के लिये लगातार दो महीने तक धरना प्रदर्शन व दो बार चक्का जाम किया गया। लेकिन पीडब्ल्यूडी अफसरों ने बरसात आने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों से आये दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में सड़क के गढ्ढों में भरे पानी में धान की रोपाई कर इसे जल्द बनवाने के लिये प्रदर्शन किया गया। चेताया कि यदि अभी भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं चेते तो ग्रामीण बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed