दुबारी। कालीचौरा मंदिर से नागा बाबा कुटी तक बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं शुरू हुई तो वह तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। कालीचौरा मंदिर से मुडांडार मनियार तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहा है। मरम्मत कार्य न होने से इस पर गड्ढे बन चुके हैं जो बारिश में बरसाती पानी से भर जा रहे हैं। जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और हादसे का डर बना हुआ ह ै। शुक्रवार को समस्या से नाराज शिव चंद गुप्ता, योगेश साहनी, मुख्तार शर्मा, रामभगत मौर्य, अजीम अहमद, घनंजय माली, राम बदन यादव, राम बदन मौर्य, भूपेंद्र यादव, भानूप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का दावा गड्ढामुक्त सड़क जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते केवल कागजी बन रह गया है। इसका उदाहरण कस्बे की मुख्य सड़क है। कई बार शिकायत के बाद इस सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।