फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protest over encroachment on the connectivity route

संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest over encroachment on the connectivity route
मधुबन/ फतहपुर मंडाव । तहसील क्षेत्र के डुमरी ग्रामसभा में डुमरी गांव से मर्यादपुर रोडवेज को जाने वाले संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण होने के चलते सड़क बदहाल हो गई है। समस्या को लेकर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। तहसील क्षेत्र के डुमरी ग्रामसभा में डुमरी गांव से मर्यादपुर रोडवेज को जाने वाला संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण होने से लोगों की परेशानी बढती ही जा रही है।इस मार्ग पर तीन गांवों के लोगों का आवागमन है। जिसे लेकर मंगलवार को समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डुमरी ग्रामसभा के एक व्यवसायी द्वारा गांव से रोडवेज को जाने वाले संपर्क मार्ग पर ट्रक खड़ा कर देने से सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। जिस रास्ते से भेड़वरा, लखनौर, डुमरी के सैकड़ों ग्रामीणों का बाजार जाना मुश्किल हो गया है। खास कर महिलाओं को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। अगर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नही हुआ तो हम ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।इस माौके पर मतिउल्लाह अंसारी, नवीन बरनवाल, छोटेलाल, मुन्ना गुप्ता, सलाहुद्दीन खान ,सरफराज अंसारी, शाह आलम, मेराज अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed