फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers forced to drink contaminated water for a week, wrote a letter to CM complaining

Mau News: एक सप्ताह से दूषित पानी पीने को विवश ग्रामीण, सीएम को पत्र लिख की शिकायत

Sat, 24 Aug 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers forced to drink contaminated water for a week, wrote a letter to CM complaining
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सेमराजपुर गांव में जल निगम की तरफ से बिछाई गई पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गांव में जल निगम की पानी की टंकी से गांव के चार सौ कनेक्शन हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल निगम में लगे मोटर को सही कराने और पाइप लाइन को दुरुस्त कर सप्लाई की मांग की है। पानी की टंकी लगने के दौरान दावा किया गया था कि लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। लेकिन पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी प्रदूषित ही आ रहा है। ग्रामीण रोहित शर्मा, उदय नारायन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पवन सिंह, राजेश राजभर, रामकृपाल शर्मा का कहना है कि मोटर में खराबी होने से समय से पानी नहीं मिलता है, दूसरी तरफ पाइप लाइन खराब होने से लोग को दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होने के सभी ने सीएम को पत्र लिखा है, कहा कि जल्द मोटर सही कर शुद्ध पानी की सप्लाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सभी लोग धरना के लिए बाध्य होेंगे।
विज्ञापन

मोटर की तकनीकी खामी को सही कर लिया गया है, आने वाले दिनों में पाइप लाइन के रिसाव को भी सही कर लिया जाएगा, जल्द ही लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। -अमित सिंह, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed