फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated for the demand of drainage

जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the demand of drainage
कोपागंज के नोकखत में पोखरी पर अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामसभा नोकहट में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से पास स्थित आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा ब्लॉक अधिकारियों के आदेश से पैमाईश कराने के बाद खुदाई करना चाहा तो अतिक्रमण कारियों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। ग्राम प्रधान लोगों को बार बार समझाती रहीं लेकिन कोई सुनने को तैयार नही हुआ। जिससे विवश होकर प्रधान ने पोखरी खुदाई का कार्य छोड़ दिया। इसके चलते लोगों के घरों का गंदा पानी जमा होकर सड़कों पर बह रहा है। ग्राम सभा नोकहट में गांव से सटे हुए आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान ने पोखरी खुदवाने के लिए काम लगा दिया। इसी बीच उस जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। जिससे नाली का निर्माण होने के बाद भी लोगों के घरों का गंदा पानी घर मे ही जमा हो रहा है या तो सड़कों पर फैल जाता है। इससे नाराज गांव की जरीना, नूरजहां, सानिया, सबीना, बेगम, नसीम, रामअवध, विनोद, रामकरन सहित अनेकों लोगों ने पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस बाबत ग्राम प्रधान ममता चौहान ने कहा कि अतिक्रमण कारियो के चलते पोखरी की खुदाई नही हो पा रही है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed