फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers came on the road in protest against the bad road

खराब सड़क के विरोध में ग्रामीण उतरे सड़क पर

Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers came on the road in protest against the bad road
मऊ। कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लाडनपुर में रेलवे द्वारा लाडनपुर -कोपागंज मार्ग पर गिट्टी सहित अन्य भारी सामग्री ढोने से यह मार्ग काफी टूट फूट गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं र्हुई। सभी का कहना था कि अगर सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इंदारा -दोहरीघाट रेलवे को बड़ी लाइन में बदलने का कार्य तेजी पर चल रहा है। जिसके चलते ट्रक आदि बड़े वाहनों से गिट्टी आदि अन्य सामग्री की ढुलाई तेजी से चल रही है जिसके चलते लाडनपुर-कोपागंज मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी।
विज्ञापन

इससे आजिज आकर लाडनपुर के ग्राम प्रधान सूरजभान चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने उक्त रास्ते पर खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है की इस मार्ग से सैकड़ो बच्चो छात्रों का आना जाना लगा रहता है। बड़े वाहनों ने बिना पी डब्लू डी से आदेश कराये बिना ओभरलोड होकर चलाये जाने से मार्ग बुरी तरह जर्जर और टूट फूट गया है। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द से जल्द मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभान, सत्येंद्र, दिनेश, प्रशांत किशोर, बुलबुली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed