फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers angry due to use of substandard material in bridge construction in mau Workers held hostage

मऊः पुल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीण आक्रोशित, मजदूरों को बनाया बंधक

Sat, 07 Aug 2021 03:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 03:30 PM IST
सार

कोपागंज से भातकोल तक सड़क का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा  कराया जा
 रहा है। इसी के तहत कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के हिकमा चट्टी पर एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Villagers angry due to use of substandard material in bridge construction in mau Workers held hostage
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के ग्राम सभा हिकमा चट्टी पर पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।  शनिवार को ग्रामीणों ने काम को बंद कराते हुए मजदूरों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार मौके से फरार हो गया। मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना पर कोपागंज थाने से पुलिस उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद मय दल-बल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामीणों को शांत कराते हुए मजदूरों को रिहा कराया। कोपागंज से भातकोल तक सड़क का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा  कराया जा रहा है। इसी के तहत  कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के हिकमा चट्टी पर एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में तीन नंबर ईट, लोकल सफेद बालू और घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे 50 से ज्यादा ग्रामीण राम करण चौहान के नेतृत्व  में निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचे। काम को बंद करा दिया और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार ठेकेदार को  चेताया गया, बावजूद मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे कोपागंज थाने के उपनिरीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed