फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vijayadashami celebrated in the traditional way

परंपरागत तरीके से मनाया गया विजयदशमी का पर्व

Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami celebrated in the traditional way
मऊ। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीलाओं में श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले जलाए गए। इसके बाद आतिशबाजी की गई। मेला भी लगा जिसमें भीड़ उमड़ी रही। नगर के दशई पोखरा के मैदान पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित माता पोखरा पर रामलीला मेला समिति की ओर से राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इसमें रावण का वध होने के बाद रावण का पुतला जलाया गया। इस बीच जमकर आतिशबाजी हुई और श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया। इस दौरान लगे मेले में खिलौने, मिठाइयों समेत अन्य सामान की विक्री हुई। पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दशहरा हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पिपरीडीह बाजार में लगे मेले में रावण के पुतले का दहन किया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी करके जश्न मनाया। कोपागंज: कोपागंज देहात स्थित रामलीला मैदान पर भारी भीड़ के बीच शुक्रवार की शाम मेघनाथ तथा रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही जय श्री राम का जयकारा लगा। इसके बाद रावण का पुतला जलाया गया । इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज राय, सपा नेता शैलेंद्र यादव, प्रवीण पांडेय, अजय कुमार यादव, राकेश यादव, दुर्गेश उपस्थित रहे। अमिला : रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम राम- रावण युद्ध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही जयश्रीराम के गगन भेदी जयकारो से पूरा मैदान गूंज उठता है। लोगों ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

दोहरीघाट : नगर के मठिया मंदिर से राम व रावण की सेना युद्ध के लिए नगर स्थित रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान में पहुंची। श्रीराम की सेना की जगह जगह लोगों ने आरती उतारी। श्रीराम ने रावण का वध किया। इस दौरान मेले में लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर: क्षेत्र के रानीपुर, खुरहट,फतेहपुर, काझा, पलिया, पलिगढ़ ,चकिया सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुकवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के उपलक्ष्य में खुरहट, पलिया, रामवन काझा मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed