फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vidyut Sakhi who collects maximum number of bills by going door to door will be rewarded

Mau News: घर-घर जाकर सर्वाधिक बिल जमा कराने वाली विद्युत सखी होगी पुरस्कृत

Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Sakhi who collects maximum number of bills by going door to door will be rewarded
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि विद्युत सखी को लोगों के घर-घर जाकर बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों को भी अपने ग्राम सभा के लोगों को जिनका बिजली का बिल बकाया है, उनको इस योजना के बारे में बताते हुए इसका लाभ उठाने की बात कही। बताया कि जो विद्युत सखी अधिक बिजली का बिल जमा कराएंगी, उसे प्रोत्साहन राशि एवं अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में जल्दी आएं, ज्यादा लाभ पाएं एकमुश्त समाधान योजना के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। अधीक्षण अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली के बिल के भुगतान के लिए 100 फीसदी तक की छूट का प्रावधान है। इसके लिए बिजली के उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने हेतु तीन चरणों में अलग-अलग छूट का दी गई है। पहला चरण 15 से 31 दिसंबर तक, दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी और तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। एक किलोवाट भार के घरेलू उपभोक्ता के मूल बकाया 5000 रुपये तक बिजली का बिल जमा करने पर एकमुश्त प्रथम चरण में 100 फीसदी, दूसरे चरण में 80 फीसदी और तीसरे चरण में 70 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा 10 किस्तों में जमा करने पर प्रथम चरण में 75 फीसदी, दूसरे चरण में 65 फीसदी और तीसरे चरण में 55 फीसदी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसी तरह घरेलू उपभोक्ता को भी छूट का प्रावधान किया गया है। बताया कि इस योजना में पंजीकरण के लिए मूल बकाये कि 30 फीसदी राशि विभागीय खंड, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर अथवा जन सेवा केंद्र, फिंच एजेंसी के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी, विद्युत सखी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed