फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vichhelal Rajbhar got MLC ticket before Lok Sabha elections.

Mau News: लोकसभा चुनाव से पहले विच्छेलाल राजभर को मिला एमएलसी का टिकट

Tue, 12 Mar 2024 11:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Vichhelal Rajbhar got MLC ticket before Lok Sabha elections.
मऊ / रतनपुरा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही पूर्वांचल की एक-एक सीट पर जीत पक्की करने के लिए गुणा गणित तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष रतनपुरा विकासखंड क्षेत्र के गहना गांव निवासी 51 वर्षीय विच्छेलाल राजभर को विधान परिषद सदस्य के लिए टिकट मिल मिल गया है। अब जिले से एमएलसी की संख्या चार हो जाएगी। जबकि दो एमएलसी कैबिनेट मंत्री हैंं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। ऐसे में अपनी पार्टी के समर्पित नेता को एमएलसी का प्रत्याशी बनाकर ओपी राजभर ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

विच्छेलाल राजभर तीन जुलाई 2003 को भारतीय समाज पार्टी में शामिल हुए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। विच्छेलाल राजभर पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव, जिला अध्यक्ष, मंडल महासचिव आजमगढ़, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल के विभिन्न पदों के दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ दिन-रात लग रहे। एक सामान्य परिवार में पैदा होकर राजनीति में कठोर परिश्रम किए। वह दूसरों के लिए अनुकरणीय है। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में विधान परिषद सदस्यता उनकी भूमिका क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एनडीए के तहत विधान परिषद की एक सीट सुहेलदेव समाज पार्टी के खाते में आई थी और ओमप्रकाश राजभर ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ता विच्छेलाल राजभर को दायित्व सौंपा। विधान परिषद सदस्य के लिए उन्हें नामित किया है। विच्छेलाल राजभर नामांकन करने के लिए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए हैं। इनके पिता जहांगीर प्रसाद, माता सुरतिया देवी पत्नी कालिंदी देवी सहित परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। अनेक झंझावात के बीच अनुकूल, प्रतिकूल परिस्थितियों में भी इन्होंने कभी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी संगठन के साथ लग रहे। एक निष्ठावान कार्यकर्ता को विधान परिषद का टिकट मिलने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दलीय सीमाओं से परे विभिन्न दल के नेताओं ने भी विच्छेलाल के विधान परिषद सदस्य का टिकट मिलने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है। इनके जनप्रतिनिधि बनने से क्षेत्र में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।रतनपुरा विकासखंड एक लंबे समय से जनप्रतिनिधि विहीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed