फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VHP visit to Ram Mandir Construction in mau

राममंदिर निर्माण को निकली विहिप की यात्रा

Thu, 22 Nov 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
VHP visit to Ram Mandir Construction in mau
राममंदिर निर्माण को निकली विहिप की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
25 नवंबर को अयोध्या सहित देश के चार महानगरों में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में राममंदिर निर्माण को लेकर होने वाली हिंदू सभा के लिए गुरुवार को नगर के शीतला धाम से जनजागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा, आरएसएस सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मिर्जापुर में हुई घटना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के दशई पोखरा स्थित शीतला धाम से विहिप के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। जो नगर के दक्षिणटोला महरनियां, सब्जी मंडी से राजस्थान भवन होते हुए घास बाजार, सदर चौक, रौजा, सिंधी कालोनी, बालनिकेतन, रोडवेज, सहादतपुरा ,आजमगढ़ तिराह, गाजीपुर तिराहा होते हुए ब्रह्मस्थान पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज एक हो और राममंदिर का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों का आह्वान किया वह अधिक से अधिक संख्या में  25 नवंबर को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक आत्मप्रकाश , भाजपा जिला महामंत्री विजय राजभर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विहिप के संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज, पंकज राजभर, रमेश राय, कैलाश मदे्िशया, नीरज राही, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विहिप की यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त दो मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, शहर कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला थाने की फोर्स रही। वहीं इनके साथ पीएसी के जवान भी पूरे रास्ते भर यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed