{"_id":"587a65bd4f1c1b2e53ba7f11","slug":"vehicle-collision-killed-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अधेड़ के घर में कोहराम मच गया।
मृत अधेड़ रामराज 55 पुत्र सिरपत मऊ कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी थे। शुक्रवार की रात रामराज मकर संक्रांति त्यौहार की खरीदारी करने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना बाजार गए थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचे। तभी उधर से गुजरे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सड़क हादसे में वह गंभीररुप से घायल हो गए, अधेड़ को पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले एक कागज के टुकड़े के आधार पर उनकी शिनाख्त कर उनके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे।