फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Cricket Club Mau defeated Ideal Cricket Academy Dullahpur by 3 wickets

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने आइडियल क्रिकेट एकेडमी दुल्लहपुर को 3 विकेट से हराया

Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vedanta Cricket Club Mau defeated Ideal Cricket Academy Dullahpur by 3 wickets
नगर के स​हादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मऊ और गाजीपुर के मैच मे ंशाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर गुरुवार को वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और आइडियल क्रिकेट एकेडमी दुल्लहपुर (गाजीपुर) के जूनियर खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दुल्लहपुर (गाजीपुर) के कप्तान आदित्य चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आदित्य चौहान ने 47 रन, आर्यन ने 65 रन, शुभम ने 29 रन, कार्तिक ने 59 रन और अमूल्य ने 15 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 47 रन जुड़े।
विज्ञापन

वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की ओर से गेंदबाज राजा चौहान और अश्वनी मौर्य, मिथुन चौहान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आयुष सिंह, राजवीर सिंह और आर्यन प्रजापति को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर आर्यन ने 42 रन और अंबुज ने 32 रन बनाए। इसके बाद अथर्व चतुर्वेदी ने 17 रन, राजवीर सिंह ने नाबाद 65 रन और मिथुन चौहान ने 55 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 59 रन मिले, जिससे जीत की राह आसान हो गई।

मऊ की टीम ने 32.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 289 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। मिथुन चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 55 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी लिए।
मैच में अंपायर शेखर सरोज और राज सिंह राजपूत रहे, जबकि स्कोरिंग सौरभ चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed