फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Various programs organized by BJP people on PM Modi's birthday

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जनों की ओर से हुए विविध कार्यक्रम

Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Various programs organized by BJP people on PM Modi's birthday
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घोसी नगर में पत्थरशिल्पीयों को फल वितरित करते भाजपा नेता सुनील ग? - फोटो : MAU
मऊ/ बढ़ुआगोदाम। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री का कहीं पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तो दलित बस्ती में गरीबों को फल वितरित किया गया। मुंशीपुरा काली चौरा में चिकित्सा शिविर आयोजित कर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। बकवल में किसान गोष्ठी आयोजित कर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिन पर सहादतपुरा पुरानी तहसील पर नि:शुल्क कोविड टीकाकरण किया गया। डा. विजय के सिंह की ओर से काली चौरा में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों का वितरण किया गया। पुरानी तहसील पर भाजपा नेता राकेश तिवारी की ओर से नि:शुल्क कोविड टीकाकरण कराया गया। उधर बकवल मोड़ पर किसान मोर्चा की ओर से मोदी के जन्मदिन किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से क्षेत्र के 151 किसानों और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बजरंगी सिंह बज्जू, अशोक सिंह, सुनील यादव ,कृष्ण कांत राय, आनंद प्रताप सिंह,संगीता द्विवेदी, अंजनी सिंह सोनू, उदय प्रताप सिंह शिबू, भगत सिंह, यशपाल सिंह, प्रेम शंकर राय, हरकेश चौहान,संतोष पांडे सहित काफी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ूंफतेहपुर मंडाव: स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ढढ़वल पटरांव में पीएम मोदी का जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाया। अखिल भारतीय मध्य देशीय समाज और भाजपा के नेता गिरीश चंद गुप्ता के नेतृत्व में केक काटा गया। पीएम की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर डॉ राजू जायसवाल, राधेश्याम मल्ल,ग्राम प्रधान आनन्द मौर्य, बेद मौर्य, बब्लू मद्देशिया, गुड्डू मद्देशिया,राजमंगल मद्देशिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी में टीकाकरण के लिए किया प्रेरित
घोसी। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री कंवल गिरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधुबन मोड़ स्थित पत्थर शिल्पी बस्ती में पहुंच कर उन्हें फल वितरित किया। अतुल शर्मा व उद्देश पांडेय के नेतृत्व में युवा नेताओं ने सैकड़ों लोगों को प्रेरित कर कोविड टीकाकरण कराया इस कार्य में नवनीत चौरसिया, कुबेर गिरी, फार्मासिस्ट अभय यादव व नर्स माया यादव के साथ विवेक चौहान, दिनेश गुप्ता, सौरभ वर्मा, अभिषेक आदि युवा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण में सहयोग किया।

कटान पीड़ितों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण
चिरैयाकोट/ मधुबन। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा के युवा नेता विक्रांत सिंह रिशु ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर आए 50 मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. सौरभ सिंह और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी तथा संदीप, प्रशांत पाण्डेय, जनार्दन यादव, प्रदीप, सोनू सिंह आदि रहे। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी स्थित जनता इंटर कालेज में विस्थापित कटान पीड़ितों के बीच स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर भाजपा नेता भरत भय्या के नेतृत्व में गरीबों को फल वितरण किया गया। विंदटोलिया के कटान पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और फल वितरित किया । ब्लाक फतहपुर मंडाव पर केक काटकर मोदी का जन्म दिन मनाया। राधेश्याम सिंह , डा.आर एन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह , कन्हैया मौर्य , आलोक मल्ल ,मनोज गुप्त , कौशल चौहान, मुन्ना सिंह, डब्बू चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed