फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vaccination of 122 teenagers was done by setting up a camp in the school

स्कूल में कैंप लगाकर 122 किशोरों का किया गया टीकाकरण

Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 122 teenagers was done by setting up a camp in the school
मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम ने 122 किशोरों का टीकाकरण किया। विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार द्वारा किशोरों का टीकाकरण कराया जाना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण देश और विदेश में काफी लोगों की मौत हो चुकी है। किशोरों को इस महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण और सावधानी ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी को टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि सभी को कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता से इससे बचा जा सकता है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अभिभावक अपने 15 से 18 वर्ष तक की आयु के किशोरों का टीकाकरण अवश्य करायें। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती कंचन सिंह, भानु प्रताप सिंह, जिम्मी जैकब, उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed