फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uproar over patient's death due to lack of treatment in district hospital

जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की मौत पर हंगामा

Fri, 26 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar over patient's death due to lack of treatment in district hospital
जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट,सीएमओ और सीएमएस से बात करते सपा के राष्ट्रीय ? - फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल की लापरवाही के कारण बृहस्पतिवार को एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों और उनके परिचितों ने हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की जानकारी आलाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ और सीएमएस पहुंच गए। अस्पताल में चिकित्सक के नदारद रहने को लेकर जानकारी प्राप्त की सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह के मजखनी निवासी विजय बहादुर यादव की तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। उनका वाराणसी में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ही परिजन उसे मऊ ले आए थे। बृहस्पतिवार को तबियत फिर बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिला। इलाज के अभाव में उनके मरीज की मौत हो गई। सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। अस्पताल बिना चिकित्सक के ही चल रहा है। मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आलाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई के साथ चिकित्सकीय व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed