{"_id":"5e3f03178ebc3ee5c77db85c","slug":"up-to-20-minutes-in-district-hospital-lift-mau-news-vns5096646146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही महिला
विज्ञापन
मऊ। जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट शनिवार को सुबह अचानक खराब हो गई। इसके चलते एक महिला मरीज उसमें फंस गई। लगभग 20 मिनट तक फंसी रहने के बाद उसे जैसे तैसे बाहर निकला जा सका। मरीजों की तीमारदारों की शिकायत है कि लिफ्ट आए दिन खराब होती रहती है। जिला महिला अस्पताल में एक करोड़ की लगात वाली दो लिफ्ट लगाई गई हैं।
निमार्णदायी संस्था द्वारा इसे लगाए जाने के महीनों बाद इसका संचालन शुरु किया गया। लेकिन उसी समय से लिप़्ट के जब तब फंस जाने की शिकायतें आनी लगीं। बीच में फंसने के डर से बहुत से मरीज और तीमारदार तथा चिकित्साकर्मी इसमें जाते ही नहीं। ये लोग चार मंजिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में सीढ़ियां चढकर अथवा रैंप से होकर आते जाते हैं।
अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार इस दुर्व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं। शनिवार को महिला के लिफ्ट में फंस जाने से मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर इलेक्ट्रीशियन ने उसे ठीक किया तब जाकर लगभग 20 मिनट बाद महिला बाहर निकल सकी। इस दौरान उसकी सांसे अटकी रहीं। इस बाबत सीएमएस डा. आरके गुप्ता का कहना है कि कंपनी को पत्र भेजा गया है। कंपनी के इंजीनियर ने जल्दी ही इसे ठीक करने का आश्वासन दिया है।