फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Politics: Omprakash Rajbhar said we are alliance with Samajwadi party decision on Presidential election after 12 july

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा के साथ निभा रहे गठबंधन धर्म, राष्ट्रपति चुनाव पर फैसला 12 के बाद

Fri, 08 Jul 2022 04:45 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 04:45 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मऊ में हुई।  यह बैठक कई घंटों तक चली, जिसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर खुद शामिल रहे। 

विज्ञापन
UP Politics: Omprakash Rajbhar said  we are alliance with Samajwadi party decision on Presidential election after 12 july
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मऊ के हिंदी भवन में हुई। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी पार्टी किसे वोट देगी यह 12 जुलाई के बाद तय होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। अगर अखिलेश यादव उन्हें गठबंधन से बाहर निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वह जो कर रहे हैं, उनकी सोच है। 

विज्ञापन

बिना नाम लिए साधा अखिलेश यादव पर निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गठबंधन की मीटिंग में उनकी पार्टी को नहीं बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आज पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की गई। एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में गठबंधन के कमांडर के घर से निकलने की वजह से वह उपचुनाव में हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Politics: Omprakash Rajbhar said  we are alliance with Samajwadi party decision on Presidential election after 12 july
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

अगर पार्टी का मुखिया ही चुनाव प्रचार करने नहीं जाएगा तो वहां पार्टी की हार तय है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के प्रत्याशी के लिए सुभासपा का हर एक कार्यकर्ता आजमगढ़ में कई दिनों तक डटा रहा।  इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में हम बसपा-कांग्रेस से बड़ी पार्टी बन गए हैं। आज धरातल पर भाजपा के बाद अगर किसी पार्टी की चर्चा है तो वह सुभासपा है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आगे की रणनीति की घोषणा भी करेंगे। बैठक में हम तय करेंगे कि सुभासपा के छह विधायक किसे वोट करेंगे।  बता दें कि गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्रपति के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ सपा, रालोद और कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें सुभासपा को नहीं बुलाने पर राजभर ने नाराजगी जताई थी। यहां तक कहा था कि लगता है अखिलेश को उनकी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed