{"_id":"676b972b44d4f1f4b6045da8","slug":"up-news-thieves-ransacked-house-targeted-four-houses-in-mau-stole-goods-worth-lakhs-rupees-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार
Wed, 25 Dec 2024 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:23 AM IST
सार
Mau News : मऊ के लखीपुर गांव में चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। चोरों को एक स्थान पर सफलता नहीं मिली थी। बाकी स्थानों से लाखों का सामान पार किया गया है। भुक्तभोगियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आश्वासन दिया गया है कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
मऊ में चोरी की घटना के बाद माैके पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर गांव में बीती देर रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले कर जिस घर में घुसे वहां लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। पीछे के रास्ते छत के सहारे अंदर उसे चोरों ने पहले घर के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। मंगलसूत्र सहित नगदी और अन्य आभूषण लेकर भाग गए।
विज्ञापन
इसी तरह चोरों ने आसपास के तीन अन्य घरों को भी निशाना बनाया। बुधवार की सुबह सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे कर जांच-पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
लखीपुर गांव निवासी राम रतन का परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। बीती रात लगभग एक बजे कर घर में घुसे और दरवाजा बंद कर सभी कमरों को खंगाल नगदी और अन्य सामान सहित चोरी कर आराम से भाग गए। बगल में चोरों ने राजेंद्र चौहान के घर में भी घुसे और आभूषण सहित लगभग दो लाख का सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
उमाशंकर चौहान के भी घर में घुसकर चोरी किया। करीब दो बजे शिव शंकर चौहान के घर में घुसने पर आहट मिलते ही लोगों ने शोर करने पर चोर भाग गए। सुबह लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। बुधवार की सुबह फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुटी रही।
इस बाबत कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि चार घर में घुसे चोरों करे तीन में सफलता मिली है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्दी कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।