फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP News Police seized ganja worth three crores in mau one smuggler arrested

UP News: पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार, टीवी-फ्रिज, तकिए-सोफा में छिपाया था माल

Mon, 26 May 2025 03:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 May 2025 03:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा है। डीसीएम में घेरलू सामानों के बीच छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था। अवैध गांजा के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
UP News Police seized ganja worth three crores in mau one smuggler arrested
मऊ पुलिस ने पकड़ा दो टन गांजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बलिया मोड़ के निकट से एक डीसीएम से दो टन गांजा पकड़ा। इस मामले को लेकर शहर कोतवाली में एसपी इलमारन जी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन




उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक डीसीएम से कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से एक डीसीएम से तीन करोड़ रुपए मूल्य के दो टन चार किलो गांजा पकड़ा। यह गांजा असम से तस्करी कर लखनऊ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बताया कि डीसीएम से तस्कर सभाजीत चौहान निवासी दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफर को दिखाकर यह आगे सामान रखकर पीछे गांजा रखकर तस्करी करते थे। एसपी ने पुलिस टीम को 25000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed