फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Assembly election 2022 Chhatisgarh CM Bhupesh Baghel Rally in mau said most animals left only in Uttar Pradesh

UP Chunav 2022: सीएम भूपेश बघेल मऊ में बोले- सबसे ज्यादा छुट्टा जानवर सिर्फ उत्तर प्रदेश में

Mon, 28 Feb 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को  मऊ सदर विधानसभा के हलधरपुर और मधुबन विधानसभा के अमिला में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि  कांग्रेस जो कहती है वह करती है। भाजपा की तरह से जुमलेबाजी नहीं करती है।
 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 Chhatisgarh CM Bhupesh Baghel Rally in mau said most animals left only in Uttar Pradesh
मऊ में जनसभा करते भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मऊ में जनसभाओं को संबधित करते हुए कहा कि  प्रदेश में किसानों और बुनकरों की हालत काफी खराब है। छुट्टा जानवरों से खेतों को बचाने के लिए किसान दिन रात रखवाली कर रहे हैं।  देश में सबसे ज्यादा छुट्टा जानवर उत्तर प्रदेश में है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवरों की संख्या में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हलधरपुर के बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज और अमिला के राम लच्छन कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशान साधा।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के प्रति जनता में आक्रोश
कहा, इनसे सावधान रहिए। जनता से आह्वान किया कि आप एक बार धोखा खा चुके हैं, बार-बार धोखा मत खाइयेगा। कहा कि मऊ जिले में कॉटन मिल बंद हैं। रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए गए हैं। मऊ में जो सड़कें कल्पनाथ राय ने बनाई थीं, उनसी आजतक मरम्मत नहीं हो पायी। जिसे लेकर भाजपा सरकार के प्रति जनता में बेहद आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की  जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि  कांग्रेस जो कहती है वह करती है। भाजपा की तरह से जुमलेबाजी नहीं करती है।  कहा कि भाजपा डरी व घबराई हुई है। भाजपा ने कोई विकास किया ही नहीं। अब जनता के पास अवसर है कि वह अपनी वोट की कीमत को पहचानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

10 मार्च को चौकाने वाले रिजल्ट आएंगे

भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की जीत होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को चौकाने वाले रिजल्ट आएंगे।  मंच से लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जनता खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ने लगे तो पोलिंग बूथ में अमित शाह और नरेंद्र मोदी भी खड़े हो जाएं तो आपको पराजित नहीं कर सकते।

कहा कि जो किसानों, महिलाओं और बच्चों की बात करे उसका साथ देना चाहिए। भाजपा की देन है कि छुट्टा जानवरों से खेतों को बचाने के लिए किसान रखवाली करने को विवश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed