{"_id":"60e887b48ebc3e029e2c3ef5","slug":"unopposed-election-of-two-more-prominent-candidates-in-the-district-mau-news-vns599553614","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो और प्रमुख प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो और प्रमुख प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
मऊ। ब्लाक प्रमुख पदों के लिए हो रहे चुनाव की प्रक्रिया के दौरान नाम वापसी के दिन शुक्रवार को घोसी और कोपागंज ब्लॉकों के प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। जिससे इन दोनों ब्लॉक के प्रमुख पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कोपागंज ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी रामकरन चौहान ने नामांकन वापस ले लिया। जिससे यहां के भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद का निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
घोसी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे वहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रामकृष्ण यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। रानीपुर ब्लाक में प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी सोनी राज ने अकेले नामांकन किया था इसलिए उनका भी निर्विरोध हो गए। उन्हें विजयी होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया। कोपागंज ब्लाक प्रमुख पद के केवल भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद और सपा प्रत्याशी रामकरन चौहान ने ही नामांकन किया था।
यही स्थिति घोसी ब्लाक प्रमुख पद की रही।वहां पर प्रमुख पद के लिए केवल दो प्रत्याशी भाजपा के विवेकानंद यादव और सपा के डॉ रामकृष्ण यादव नामांकन किए थे। लेकिन विवेकानंद यादव के नाम वापस लेने से डॉ. राम कृष्ण यादव का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस प्रकार जनपद में भाजपा के दो ब्लॉक प्रमुख तथा सपा के एक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कोपागंज में सपा प्रत्याशी के अचानक परचा वापस लेने और भाजपा प्रत्याशी की जीत को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की कुशल रणनीति मानी जा रही है।