{"_id":"5fa834328ebc3e9ba81b11c5","slug":"unhappy-with-daughter-in-law-s-quarrel-parents-lived-in-rented-houses-mau-news-vns55730071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू बेटे के झगड़े से दुखी मां बाप रहते थे किराए के माकान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू बेटे के झगड़े से दुखी मां बाप रहते थे किराए के माकान में
विज्ञापन
बहू बेटे के झगड़े से दुखी मां-बाप रहते थे किराए के मकान में
संतोष से शादी का दबाव बनाने के लिए अनामिका कूद गई थी कुएं में
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भूपत नगर रैनी निवासी संतोष और उसकी पत्नी अनामिका के रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर संतोष के माता-पिता शहर में किराए के मकान में रहते थे। संतोष और अनामिका ने प्रेम विवाह किया था। अनामिका संतोष के बगल के गांव बैजापुर की रहने वाली थी। शादी से पूर्व अनामिका ने संतोष से शादी करने का दबाव बनाने के लिए अपने मायके के एक कुएं में कूद गई थी। उस समय मायके के लोगों ने उसे बचा लिया था। इस घटना के बाद अनामिका के माता-पिता ने उसकी शादी रैनी निवासी संतोष से कर दी थी। इन दोनों की शादी 2015 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच रोजाना झगड़ा होने लगा।
बहू-बेटे के झगड़े से परेशान संतोष के पिता बृजेश अपनी पत्नी और छोटे बेटे संदीप के साथ शहर में किराए के मकान में रहता था। भूपत नगर रैनी में संतोष अपनी पत्नी 4 साल की बेटी और 6 माह के बेटे के साथ पुश्तैनी मकान में अकेले रहता था। बृजेश नगर पालिका में सफाई कर्मी का काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी और बेटे के साथ गांव पर आया था। इस बीच में यह मनहूस घटना घट गई। गांव के लोग अनामिका के कठोर कदम पर हैरत में थे और लोगों को कहते सुना गया कि अनामिका तुनक मिजाज औरत थी और बात बात में पति से झगड़ने लगती थी।