फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Underprivileged workers were given a chance to train

पंचायत चुनाव: भारी संख्या में गैर हाजिर रहे रिजर्व ड्युटी मतदानकर्मी

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Underprivileged workers were given a chance to train
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को शुक्रवार को दिए गए प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेने के लिए एक और मौका दिया है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को 26 अप्रैल को 11 बजे से लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। कहा कि यह आखिरी मौके है। इसमें जो रिजर्व ड्यूटी में लगा जो मतदान कर्मचारी अनुपस्थित होगा उसके विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सहायक अध्यापक उदयभान सिंह, उपेंद्र पति पांडेय, अजय बहादुर सिंह, अशोक कुमार, प्रवक्ता कमलेश प्रसाद, काशीनाथ यादव, देवशरण यादव, महेंद्र राय, वीरेंद्र राम, सूर्यनाथ यादव, रामकुमार पांडेय, महेंद्र नाथ यादव, मु. वैस, अध्यापिका उर्मिला सिंह, उषा देवी, ऊषा कुमारी, सुमनलता, कलावती देवी, अजीजुर्रहमान, अब्दुल जब्बार खां, ओमप्रकाश पांडेय, प्रवक्ता शहनवाज अहमद प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इसके अलावा ब्रम्हदेव यादव, कालिंदी त्रिपाठी, गीता सिंह, वीरेंद्र, रजिया, रेहाना, सुमित्रा, शकील,सुरेंद्र, अनिल कुमार, उर्मिला देवी, शैल कुमारी, अशोका सिंह, प्रसून लता, फिरदौस समेत दो सौ कर्मचारी शुक्रवार के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे। डीएम ने इन मतदानकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे 26 अप्रैल को लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed