फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled car to save elderly, five injured including woman

वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, महिला सहित पांच घायल

Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car to save elderly, five injured including woman
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव के पास बुधवार को सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर हलीमाबाद के निकट 58 वर्षीय एक वृद्ध सड़क पार कर रहा था। इसबीच दूसरी तरफ से आ रही टाटा सफारी कार वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक सुनील राजभर तथा सवार शिवा गोस्वामी, शंभू गोस्वामी, रामनारायण गोस्वामी, अमृता गोस्वामी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed