फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike collides with parked trailer, bike rider dies

Mau News: अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with parked trailer, bike rider dies
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक प्रशांत शर्मा (20) सूर्यप्रकाश शर्मा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी था, जो शहर के एक निजी विद्यालय में काम करता था। मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे अपनी बाइक लेकर कही जा रहा था कि ख्वाजाजहांपुर के पास नियंत्रित होकर ट्रेलर में बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed