फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled ambulance hit two pedestrians, one died

Mau News: बेकाबू एम्बुलेंस ने दो पैदल राहगिरों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled ambulance hit two pedestrians, one died
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बेकाबू एंबुलेंस ने सड़क किनारे जा रहे एक वृद और किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध ने मौके पर दम तोड़ दिया। किशोरी की हालात गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित बलिया की तरफ भाग गया। । शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मऊ की तरफ से तेज गति एंबुलेंस बलिया की ओर जा रही थी। हलधरपुर थाना के मेउड़ी कला चट्टी के पास सड़क के किनारे पशुओं को चारा डाल रही प्रतिभा (16) पुत्री रविंद्र निवासी मेउड़ी कला को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद एंबुलेंस रुकी नहीं, भागने के चक्कर में चालक ने भुडुसुरी ग्राम पंचायत निवासी पहुंचा राजभर (70) को भी टक्कर मार दिया। घटना के समय वृद्ध रोज की तरह टहलने निकला था। एंबुलेंस की टक्कर से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल किशोरी को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

-----------

ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर

रतनपुरा। सुबह के समय हुए हादसे के बाद पुलिस जब घायल किशोरी को लेकर अस्पताल पहंुची तो डॉक्टर अनुपस्थित थे, जबकि उनकी ड्यूटी 8 बजे से थी। लेकिन चिकित्सक लगभग 10 बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां फार्मासिस्ट ने उपचार शुरू किया। तब तक अधीक्षक आ गए। उन्होंने बालिका का उपचार किया। मामले में केंद्र प्रभारी डॉक्टर रामबदन राजभर ने 2 घंटे विलंब से पहुंचे डॉ. सुशील राय को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में सुधार की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed