फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car hit the contractor's bike, injured

ठेकेदार की बाइक में बेकाबू कार ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car hit the contractor's bike, injured
मऊ। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास शुक्रवार की दोपहर में बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। घायल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में ठेकेदार का कार्य करता है।
विज्ञापन

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा निवासी कयामुद्दीन अंसारी जो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में ठेकेदार का कार्य करता है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे वह बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ आ रहा था। अभी वह खरगजेपुर गांव के पास पहुंचा था कि बाइक में बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर कई पलटियां मारते हुए पलट गई। हादसे में कयामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा का सचल दस्ता वाहन तथा वहां पर बगल के काम कर रहे कर्मचारी एंव पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल कयामुद्दीन को उपचार हेतू जिला अस्पताल भेजवाया।जहां घायल की गंभीर स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed