फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car collided with divider, woman died, youth injured

Mau News: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, युवक घायल

Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with divider, woman died, youth injured
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बाजार में फोरलेन पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। गोरखपुर निवासी रीमा पांडेय (55) अपने बेटे उमंग पांडेय (25) पुत्र अखिलेश और चालक के साथ दवा लेने के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी गए हुए थे। लौटते समय दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बाजार स्थित फोरलेन के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन रीमा और उमंग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मां-बेटे को कार से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकोंं ने दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में रीमा पांडेय की मौत हो गई। उमंग की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed