फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car collided with divider on Purvanchal Expressway, one killed, one injured

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत, एक घायल

Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with divider on Purvanchal Expressway, one killed, one injured
सरायलखंसी थाना के इटौरा अहीलाद गांव के पास मंगलवार की देर रात 11 बजे ओवरटेक के प्रयास में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ कार में बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पेज पहंुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अमित गिरी (30) अपने साथी अमित यादव निवासी बिंद्रावन लखनऊ के साथ कार से आजमगढ़ जा रहीे थे। अभी यह लोग सरायलखंसी के इटौरा अहीलाद गांव के समीप पहंुचे थे कि आगे जा रहे एक वाहन से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार की स्पीड इतनी थी कि डिवाइडर से टक्कर होने के बाद 100 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। उसका साथी अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायल को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ सरायलखंसी एसएन राय मौके पर गए और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ने बताया कि पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी युवक घायल है। उसकी हालात नाजुक देख कर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
नया डेंजर जोन में तब्दील हो रहा है अहिलाद गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरीडीह। पुर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के कारण वाहनाें के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की जान जा रही। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण एक सप्ताह के भीतर दो बड़े हादसे वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हुए।
बीते छह माह में अहिलाद के पास कई बड़े हादसे हो चुके हैं। बीते 23 जुलाई को अहीलाद गांव के सामने पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से पटना जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। इसमें कार चार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजा था।
वहीं, बीते 20 जुलाई को अजमेर से लखनऊ । वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से झारखंड जाते समय अहीलाद गांव के सामने स्कार्पियों का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे झारखंड के एसआई बासेपुर निवासी अमीरूद्दुन तथा उनकीं पत्नी शबीना की मौत हो गई।तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसी तरह से बीते एक मार्च को पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहीलाद गांव से आधा किलोमीटर आगे खरगजेपुर गांव के पास मारकंडेय धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओं की पिकअप पलटने से पच्चीस श्रदालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बीते वर्ष 29 अक्तूबर 2021 को अहीलाद गांव से आधा किलोमीटर आगे पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी।जिसमें बाइक सवार कयामुद्दीन अंसारी निवासी करहां मुहम्मदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं बीते आठ अक्तूबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पर अहीलाद से पांच आधा किलोमीटर पहले विनाद गांव के पास कार तथा आटो में आमने-सामने टक्कर हो गई थी।
इसमें अहीलाद गांव निवासी अंगद पांडेय सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक दिसंबर 2021 को पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मऊ गाजीपुर सीमा पर स्थित गांव उस्मानपुर के पास लखनऊ से गाजीपुर जा रही बोलेरो की पानी टैंकर से जबरदस्त टक्कर हो गई थी।जिसमे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे। इसमें बोलेरो चालक दिलीप निवासी मांठा मिरदातपुर, गोसाईगंज सुल्तानपुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed