फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unauthorized vehicles should not be parked on the road, take action: DM

सड़क पर खड़ा न हो अनधिकृत वाहन, करें कार्रवाई : डीएम

Fri, 18 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized vehicles should not be parked on the road, take action: DM
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने और धार्मिक स्थलों पर अवैध लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों में अवैध अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी दशा में अनाधिकृत वाहनों को सड़क पर खड़ा न रहने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन

वहीं धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार ध्वनि सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अपराधियों की संपत्ति की पहचान कर उनके कुर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभियोजन शाखा की समीक्षा में पाया गया कि बीते जनवरी से मार्च तक न्यायालय द्वारा 216 वाद निस्तारित हुए जिनमें 130 सजा और 20 में रिहाई हुई, जबकि अधिनियम के तहत कुल 931 वाद निस्तारित हुए जिनमें 927 में सजा तथा 3 में रिहाई हुई। जबकि गैंगस्टर एक्ट के तहत 7 वाद निस्तारित हुआ तो पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 19 वाद निस्तारित किए गए।

वहीं पाक्सो एक्ट के तहत मात्र 19 मामलों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अभियोजन अधिकारी को मजबूत तथ्यों के साथ पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री के साथ सभी सीओ, एसडीएम, थाना प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed