{"_id":"6432f89ddbd86592c509bb38","slug":"two-youths-of-the-district-increased-the-honor-of-the-district-by-participating-in-youth-20-mau-news-c-20-1-146573-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूथ 20 में जिले के दो युवाओं ने प्रतिभाग कर बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूथ 20 में जिले के दो युवाओं ने प्रतिभाग कर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जी-20 के अंतर्गत यूथ 20 में जिले के दो युवाओं ने जिले का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश से 75 युवाओं की पेंटिंग में तथा 75 युवाओं का वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पांच-छह अप्रैल को यूथ कंसलटेशन में सिद्धि जायसवाल तथा सूरज ने मान बढ़ाया। यूथ 20 के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले की नोडल अधिकारी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी को नियुक्त किया गया था।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भविष्य में कार्य का स्वरूप-उद्योग 4.0, 21 वीं शताब्दी में नवाचार कौशल विषय पर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसरों द्वारा विचार विमर्श कर बारीकियां समझाई गईं। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के युवाओं को साथ लाकर भविष्य के कार्यों के लिए एजेंडा तैयार करना और औद्योगिक क्रांति को गति प्रदान करना है। इन सभी चयनित 150 छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा 5000 की प्रति छात्र पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
यूथ-20 चौपाल में प्रेरित हुए युवायूथ-20 चौपाल में प्रेरित हुए युवा
यूथ-20 चौपाल में प्रेरित हुए युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोहरीघाट।ब्लाक सभागार में रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय की अध्यक्षता में यूथ-20 चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सर्वेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर चौपाल का शुभारंभ किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वेश पांडेय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। जब तक उनका विकास नहीं होगा देश प्रगति नहीं कर सकता है।वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है। जी-20 की अध्यक्षता के दौरान यूथ-20 द्वारा की जाने वाली गतिविधियां वैश्विक युवा नेतृत्व और साझेदारी पर केंद्रित है। युवाओं को देश हित और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने के लिए उन्हें जागृत करने की जरूरत है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा की देश की एक बड़ी आबादी युवाओं की है।यूथ-20 के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य देश भर के युवाओं को एक साथ लाकर बेहतर कल के लिए विचारों पर विमर्श करना है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है।केंद्र और प्रदेश सरकार युवा नीति के माध्यम से युवाओं को सीखने के साथ कमाने के अवसर देने का कार्य कर रही है। डॉ. प्रदीप कुमार, संतोष राय, मुकेश सिंह, शाश्वत राय, विकास वर्मा, संजय चौहान, श्रीकांत, पप्पू गुप्ता, अजय शाही आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।