{"_id":"59d7c3444f1c1bc8678b472b","slug":"two-youths-jumped-in-front-of-the-train-and-got-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदकर और जहर खाकर दो युवकों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने कूदकर और जहर खाकर दो युवकों ने दी जान
mau news
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को अज्ञात कारण से दो युवकों ने आत्म हत्या कर लिया। दोनों के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। ट्रेन के सामने कूद कर मरे युवक के शव की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कराने का प्रयास की। इस दौरान मरने वाले के जेब से राजेश पुत्र इंद्रदेव नामक युवक का आईडी बरामद हुआ। जिस पर पता सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव अंकित था। पुलिस ने मृत को राजेश मान लिया। लेकिन बाद में जांच करने पर पता चला कि युवक मुसलिम समुदाय का है। इस दौरान शव की शिनाख्त करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पता चला कि मृत युवक मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी गफ्फार का पुत्र मो. अजमल 22 है। इसबीच राजेश से पुलिस की बात हुई। राजेश ने बताया कि वह जिंदा है। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
कुसुम्हां संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव निवासी युवक विक्रम गुप्ता (28) पुत्र सतीश ने गुरुवार की रात अज्ञात कारण से जहर खा लिया। युवक की हालत खराब होने पर परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की विधवा ज्योति गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्योति को 20 दिन पूर्व एक बच्ची पैदा हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।