फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths died while taking a bath in Juhu, there was uproar in the family

जुहू में नहाते समय दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths died while taking a bath in Juhu, there was uproar in the family
कोपागंज थाना क्षेत्र के लाड़नपुर तथा चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरौदा गाव निवासी दो युवकों की मुंबई में समुद्र में नहाते समय रविवार की सुबह मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से गोताखोरों ने दोनों के शवों को समुद्र से निकाला। मौत की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के लाड़नपुर निवासी रंजीत विश्वकर्मा रोजगार के लिए एक हफ्ते पहले चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरौदा निवासी फूफा महिपाल शर्मा के मुंबई स्थित घर नाला सोपारा गया था। रविवार की सुबह वह अपने फूफा व फूफेरे भाई अजीत के साथ जुहू के समुद्र में नहाने गया। इसी बीच दोनों लहरों की चपेट में आने से समुद्र के अंदर चले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दोनों युवक का शव मिला। समुद्र के किनारे कपड़ों में रखे उनके मोबाइल फोन से युवकों के घरवालों को सूचना दिया। परिवार वाले सूचना मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए। मृतक रंजीत माता-पिता की सबसे बड़ी संतान था। उसके दो भाई मंजीत व आर्यन एवं एक बहन छोटी भी हैं। घरवालों ने बताया कि वह वाराणसी से आईटीआई पूरा कर चुका था। वह नौकरी की तलाश में था। पिता ने कहा कि मौत उसको वहां खींच ले गई। परिजनों की मौजूदगी में लाश का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed